इस खिलाड़ी ने तोड़ा धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड, बनाए इतने रन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार रात वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 33 रनों की धुआं धार पारी खेली। 16 गेंदों पर हिटमैन ने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से यह स्कोर बनाया।

यह रिकॉर्ड रन मशीन विराट कोहली के नाम है। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 पारियां खेल 16000 रन पूरे किए थे। उनके पीछ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, द वॉल राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली हैं।

विंडीज के खिलाफ इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन 483 पारियों में बनाए थे, वहीं रोहित शर्मा ने यह कारनामा 427 पारियों में पूरा कर उनको पछाड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button