अमित शाह ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, जानकर उड़े सभी नेताओ के होश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेगी। साथ ही उन्होंने ओडिशा में अगली सरकार बनाने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की और परिवारवाद के मुद्दे को लेकर सियासी दलों पर निशाना साधा। राज्य में साल 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे।

शाह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान तीन बुराइयों को खत्म करना है। उन्होंने परिवारवाद की राजनीति, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार का जिक्र किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण भी दिया। शाह ने कहा कि लोगों ने परिवार की राजनीति को खारिज कर दिया है इसलिए वंशवाद की राजनीति खत्म हो रही है।

गृहमंत्री ने कहा इसका श्रेय मोदी को जाता है, जिन्होंने न केवल तीन बुराइयों को खत्म किया, बल्कि उन्हें ‘प्रदर्शन की राजनीति’ में बदल दिया। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण गुजरात में है, जहां पार्टी हर चुनाव में आगे चल रही है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल, भारत की राजनीति में मोदी के अलावा कोई भी प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं है। विरोधियों को खुद में बदलाव करना होगा, नहीं तो वह बार-बार हार का सामना करेंगे, क्योंकि मोदी ने राजनीतिक तस्वीर बदल दी है।’

शाह ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ 2024 चुनाव जीतेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता। हम ओडिशा में भी अगली सरकार बनाने जा रहे हैं।’ शाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के तौर पर मोदी की 30 साल की यात्रा और मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 सालों को याद किया।

Related Articles

Back to top button