लखनऊ में सीएम योगी का आदेश बेअसर, ट्रैफिक पुलिस बनी मूकदर्शक

लखनऊ के सबसे व्यस्ततम चौराहा कानपुर रोड के अवध चौराहे पर ई रिक्शा का आतंक बदस्तूर जारी है। तीन दिन पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध चौराहे पर ई रिक्शा से लगने वाले जाम को लेकर नाराजगी जताई थी। बावजूद अवध चौराहे के नहरिया पर तैनात पुलिस के सिपाही और ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इनके नजरों के सामने से ई रिक्शा गुजर रहे हैं, फिर भी किसी सिपाही ने ई रिक्शा रोकने की कोशिश नहीं की।

पुलिस के सिपाही श्रीधर मिश्र बताते हैं कि सीएम के आदेश की जानकारी नहीं है। ई रिक्शा रोकने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है। पर यहां कोई भी सिपाही ई रिक्शा रोकने की जिम्मेदारी से दूर भागते नजर आए।

यही कारण है कि आथ भी अवध चौराहे पर ई रिक्शा जाम कु मुख्य वजह बने हुए हैं। बेखौफ दौड़ रहे और न ही ई रिक्शा के चालान भी नहीं काटे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button