लखनऊ में बनेंगे 3 ओवरब्रिज और एक फ्लाईओवर, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

खनऊ के हरौनी, भरवारा और केसरीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने 08 जुलाई को 175 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। प्रस्तावित ओवरब्रिज रेलवे व राज्य सरकार की संयुक्त सहभागिता से बनाया जाएगा।

साथ ही सुलतानपुर रोड पर मरी माता मंदिर फ्लाईओवर के लिए शासन ने 194 करोड़ रुपये की ईएफसी (वित्तीय व्यय समिति) हो गई है। सेतु निगम अधिकारियों के मुताबिक करीब 369 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट बारिश के बाद शुरू किए जाएंगे। इससे शहर की लगभग 15 लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

गोमतीनगर के भरवारा क्रॉसिंग पर रोजाना 42 से 45 बार फाटक बंद होता है। इससे सुबह से देर रात तक लौलाई, भरवारा, हासेमऊ, छोटी देवरिया सहित बड़ी आबादी को 20-25 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। पिछले 08 वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद सेतु निगम ने वाई शेप में ओवरब्रिज का प्रस्ताव तैयार किया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार की तरफ पुल की एप्रोच रोड सीधे जाने की बजाए दाएं और बाएं उतरेगी। ऐसा करने से भूमि अधिग्रहण की जरूरत कम पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button