3 राशियों पर पड़ेगा मंगल के मार्गी होने का गहरा असर

ग्रह किस तरह से हमारी राशियों में गोचर करते हैं इसका सीधा-सीधा ज्योतिष के माध्यम से जाना जा सकता है। इस वर्ष 2023 में भी कुछ ऐसा ही बदलाव होने जा रहा है। 13 जनवरी 2023 को मंगल वृष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसका प्रभाव ज्यादा या कम तो सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन खासकर 3 राशियों पर इस बदलाव का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए, वे 3 राशियां कौनसी हैं और उन्हें किस तरह के लाभ मिलेंगे।

मीन (Meen Rashifal)

आने वाले कुछ दिनों में मंगल वृष राशि में मार्गी होंगे। जिसका सीधा-सीधा प्रभाव मीन राशि पर देखा जा सकेगा। मीन राशि के तीसरे भाव में मार्गी होने के कारण इसका प्रभाव इन राशि वालों के लिए बहुत फलदायी रहेगा। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ ही हर काम में सफलता भी प्राप्त करेंगे। इन्हें रिश्तों का सहयोग भी मिलेगा। खासकर भाई-बहनों का साथ मिलने भी संभावना है।

कर्क (Kark Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए भी समय लाभ का आ रहा है। मंगल के मार्गी होने का इस राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकेगा। इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस भाव में मार्गी होने से आय के साधन खुलते हैं। इनको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें भी कामयाबी मिलने की संभावना है।

सिंह (Singh Rashifal)

मंगल का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा समय लेकर आ रहा है। इस राशि में मंगल दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जो सिंह राशि वालों के आर्थिक पक्ष के लिए फलदायी होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र के मार्ग खुलते हैं। कहने का तात्पर्य है कि सफलता आपका इंतजार कर रही है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं उनके लिए भी यह सुनहरा मौका लेकर आएगा। यात्रा करने का योग भी बन सकता है।

Related Articles

Back to top button