आर्मी में महिला अग्निवीरों की भर्ती शुरू , बिना देरी के करे आवेदन

इंडियन आर्मी अग्निपथ अग्निवीर फीमेल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्मी में महिला अग्निवीरों की भर्ती मिलिट्री पुलिस ( Women Military Police Recruitment 2022 ) में की जाएगी। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर कहा गया कि मिलिट्री पुलिस में महिला अग्नवीरों की भर्ती रैली के नोटिफिकेशन संबंधित मुख्यालय आरटीजी जोन  जारी करेंगे। बेंगलुरु मुख्यालय आरटीजी जोन बेंगलुरु में एक नवंबर से 3 नवंबर तक मानेकशॉ परेड ग्राउंड पर भर्ती रैली कराएगा।

बेंगलुरु मुख्यालय आरटीजी जोन की इस भर्ती रैली में कर्नाटक, केरस, लक्षद्वीप व माहे की महिलाएं शामिल हो सकेंगी। इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है। उम्मीदवारों का वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इस रैली के एडमिट कार्ड संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 12 अक्टूबर से 31  अक्टूबर के बीच भेजे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों को सात से 11 नवंबर तक अंबाला में भर्ती रैली में अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाएगा। हमीरपुर के भर्ती अधिकारी कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बुधवार को यह जानकारी दी। त्यागी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण नौ अगस्त से शुरू हो गया है और यह सात सितंबर तक चलेगा।

सात सितंबर तक पंजीकरण कराने वाली महिलाएं ही भर्ती की पात्र होगीं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी प्रवेश पत्र पांच अक्टूबर के बाद भारतीय सेना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन महिलाओं की उम्र 17 से 23 वर्ष हैं और 10वीं पास कर चुकी हैं वहीं अग्निवीर परीक्षा के लिए पात्र हैं।

किस मुख्यालय में आता है कौन सा राज्य –
मुख्यालय आरटीजी जोन                ये राज्य कवर हैं 

अंबाला         हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली
बैंगलोर         कर्नाटक और केरल
चेन्नई         तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
दानापुर         बिहार और झारखंड
जबलपुर         मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
जयपुर         राजस्थान
जालंधर         पंजाब, जम्मू और कश्मीर
कोलकाता         पश्चिम बंगाल और ओडिशा
लखनऊ         उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
पुणे         महाराष्ट्र और गुजरात
शिलांग         पूर्वोत्तर राज्य

Related Articles

Back to top button