तिरंगे की खरीदारी के लिए रेलकर्मियों के वेतन से कटौती, विरोध के बाद फैसला वापस

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान में सभी सरकारी विभाग भी अपने ढंग से भूमिका निभा रहे हैं। कहीं शासनस्तर से राष्ट्रीय ध्वज के प्रबंध किए जा रहे हैं तो कहीं विभाग स्थानीय स्तर पर तिरंगे की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, रेलवे में तिरंगे की खरीदारी के लिए रेलकर्मियों के वेतन से कटौती की जा रही है। कहीं रेलकर्मी इस कटौती को सहर्ष स्वीकार कर रहे हैं तो कहीं उसका विरोध भी हो रहा है। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने विरोध के बाद वेतन से कटौती न करने का आदेश जारी कर दिया है।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल के करीब 63 हजार कर्मचारियों के वेतन से 38 रुपये काटे जाएंगे। इस संबंध में एनसीआर के उपमुख्य कार्मिक अधिकारी एमके कुलश्रेष्ठ ने पत्र जारी किया है। यहां भी स्टाफ बेनीफिट फंड (कर्मचारी लाभ कोष) से तिरंगा खरीदा जा रहा है।

नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के जोनल महामंत्री आरपी सिंह, मंडल मंत्री चंदन सिंह समेत अन्य यूनियन नेताओं ने कटौती का विरोध किया है। बरेली में करीब 9000 रेलवे कर्मचारियों के वेतन से 35 रुपये प्रति तिरंगा के हिसाब से कटौती की जा रही है। इसका कर्मचारी यूनियनों ने विरोध किया है।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल के करीब 63 हजार कर्मचारियों के वेतन से 38 रुपये काटे जाएंगे। इस संबंध में एनसीआर के उपमुख्य कार्मिक अधिकारी एमके कुलश्रेष्ठ ने पत्र जारी किया है। यहां भी स्टाफ बेनीफिट फंड (कर्मचारी लाभ कोष) से तिरंगा खरीदा जा रहा है। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के जोनल महामंत्री आरपी सिंह, मंडल मंत्री चंदन सिंह समेत अन्य यूनियन नेताओं ने कटौती का विरोध किया है। बरेली में करीब 9000 रेलवे कर्मचारियों के वेतन से 35 रुपये प्रति तिरंगा के हिसाब से कटौती की जा रही है। इसका कर्मचारी यूनियनों ने विरोध किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मंडलों में राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी के लिए स्टाफ बेनिफिट फंड का उपयोग किया गया है। इसकी भरपाई के लिए कर्मचारियों के वेतन से 50-50 रुपये की कटौती होगी। वाराणसी मंडल के 11300 कर्मचारियों और 150 अधिकारियों को तिरंगा दिया जा रहा है। चीफ पीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि स्टाफ बेनिफिट फंड से खरीदे गए झंडे बंट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button