लखनऊ में सोने चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी, खरींदने से पहले जान ले नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 12 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो गोरखपुर और आगरा में सोने के दाम बढ़े हैं। वहीं दोनों शहरों में चांदी के दाम में कमी आई है।  लखनऊ में सोना और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं कानपुर और बरेली में सोना-चांदी के रेटों में कोई अंतर देखने को नहीं मिला है।

मेरठ की बात करें तो सोना 52650 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59,500 रुपये प्रति किलो बिकी है।  वहीं बरेली में सोना 52650 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59500 प्रति किलो बिकी है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम 52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 59,900 प्रति किलो रही।  कानपुर में 24 कैरेट सोना 52,550 का बिका था जबकि चांदी का भाव 60,250 प्रति किलो था।  आगरा में 24 कैरेट सोना 52,700 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 59,800 प्रति किलो पर बिकी।  गोरखपुर में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 53,200 जबकि चांदी का भाव 58,500 प्रति किलो था।

Related Articles

Back to top button