संस्कृत और हिंदी के बाद अब अंग्रेजी में भी होने लगी सत्यनारायण कथा, विडियो देख मचा हडकंप

संस्कृत और हिंदी के बाद सत्यनारायण कथा अब अंग्रेजी में भी होने लगी है। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो हो रहा है जिसमें सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में होते देखा जा सकता है। वीडियो में पंडित जी अंग्रेजी में कथा सुनाते नजर आ रहे हैं। घरवाले वहीं बैठकर कथा सुन रहे हैं जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘चलो हिंदू धर्म का ज्ञान अब अंग्रेजों को भी मिलने वाला है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा कि भारत प्रगति पर है। वहीं कुछ लोगों ने इसे क्रांतिकारी भी बताया है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ‘भटजी अब अपग्रेट हो गए हैं।’
मालूम हो कि श्रावण के पवित्र महीने में सत्यनारायण पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर साल श्रावण के दौरान कई घरों में सत्यनारायण पूजा कराई जाती है। सत्य को नारायण रूप में पूजना ही भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा है। सबसे प्रतिष्ठित व्रत कथा के रूप में भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा बताई गई है। कहा गया है कि संसार में नारायण ही सत्य हैं, बाकी सब माया है।
वीडियो में दिख रही पूजा सामग्री और इसे प्रस्तुत करने का तरीका दक्षिण भारतीय संस्कृति का मालूम पड़ता है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो साउथ इंडिया में स्थित किसी घर का है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और ढेर सारे कमेंट्स आए हैं।

Related Articles

Back to top button