वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आसान सा तारिका , फिर देखे कमाल

आजकल मोटापा या वजन का बढ़ जाना एक आम समस्या हो गई है जिससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में नारियल का तेल कारगर साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से और नेचुरल तरीके से वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। नारियल तेल को वजन कम करने के सबसे बेहतर उपायों में से एक माना जाता है।

कई लोग पेट की चर्बी को लेकर भी परेशान रहते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नारियल का तेल इसके लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं वजन घटाने के लिए आप नारियल तेल को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

सैचुरेटेड फैट से युक्‍त होने के कारण नारियल तेल में प्राकृतिक रूप से भूख को रोकने के गुण होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो, जो लोग खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं उन्हें काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसा करने से आप कैलोरी की मात्रा कम लेते हैं और वजन घटाने में भी आसानी होती है।

वसा की मात्रा ज्‍यादा होने पर शरीर में सूजन आना आम बात है। इससे फैट सेल्स शरीर के लिए पर्याप्‍त एनर्जी बनाने में विफल हो जाते हैं। नारियल तेल में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो कि सूजन को कम करने के साथ वसा को घटाने में भी मदद करते हैं।

नारियल तेल में फैटी-एसिड चेन मौजूद होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं। यदि आप भोजन को नारियल तेल में पकाते हैं तो शरीर में चर्बी अपेक्षाकृत कम जमा होती है, साथ ही यह कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।

नारियल तेल को आप खाना पकाने में घी या किसी अन्य तेल की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।  नारियल तेल में खाना पकाने के अलावा इसका सेवन कर लाभ उठाने के और भी कई तरीके हैं।

एक कप गर्म पानी में एक छोटी चम्‍मच नारियल तेल डालकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर में फैट कोशिकाओं को मेटाबोलाइज करने में मदद मिलती है जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

Related Articles

Back to top button