कार्तिक आर्यन ने किया ये काम , वायरल हुआ विडियो

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) निश्चित रूप से फैंस के दिलों के शहजादे हैं। समय समय पर एक्टर के फैंस ने उनके प्रति अपनी दीवानगी का नमूना पेश किया है, जिसे कार्तिक ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर उनका आभार व्यक्ति किया। इस बीच एक्टर ने एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके एक नन्हें फैन को देखा जा सकता है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म की सफलता को कार्तिक अब तक एंजॉय कर रहे हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को न केवल दर्शकों बल्कि क्रीटिक्स से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया।

एक्टर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Kartik Aaryan Video) साझा किया, जिसमें वो एक छोटे से फैन के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक की अपनी कार में बैठकर जा रहे थे, जब उनकी मुलाकात इस बच्चे से हुई।

वीडियो में, ये नन्हा फैन एक्टर को बताते हुए दिखाई दे रहा है कि उसने कार्तिक की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ देखी और उसे वो कितनी पसंद आई। वहीं वीडियो के अंत में, छोटे बच्चे को एक्टर के साथ एक तस्वीर मांगते हुए भी देखा जा सकता है।

क्लिप में एक्टर इस फैन की क्यूटनेस के आगे झुक जाते हैं और उसके साथ तस्वीर लेने के तैयार हो जाते हैं। इस प्यारे से वीडियो (Kartik Aaryan little fan video) को एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘इससे ​​बड़ा कोई इनाम नहीं। #भूल भुलैया2’

Related Articles

Back to top button