आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को दूर करनें के लिए करे ये उपाय

जब चेहरे पर काले घेरे दिखते हैं तो बहुत बेकार लगता है। वैसे डार्क सर्कल होना कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या तो नहीं है, लेकिन यह आपको थका और अस्वस्थ दिखा सकते हैं। इससे खूबसूरत चेहरे की रंगत बिगड़ जाती है। ऐसे में इनको रिमूव करना बेहद जरूरी है। काले घेरे की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग नहीं है।

दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा अतिसंवेदनशील होती है। इसलिए इन समस्याओं के इलाज के लिए रासायनिक उत्पादों के बजाय प्राकृतिक उपचार का सहारा लेना सबसे अच्छा है। जो लोग भी इन काले घेरों से परेशान हैं, वह जिद्दी काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार आजमा सकते हैं।

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे हटाने के लिए टीबैग की मदद लें। इसके लिए दो ब्लैक या ग्रीन टी बैग को लेना है और उन्हें गर्म पानी में भिगो देना है। फिर लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे 10-15 मिनट के लिए लगाएं। फिर आंखों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से भी आंखों के नीचे मौजूद काले दूर होने में मदद मिलेगी।

डार्क सर्कल दूर करने के लिए बर्फ की मदद लें। इसके लिए कुछ बर्फ के टुकड़े लें और उन्हें एक कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इसे कुछ मिनट के लिए आंखों के नीचे की त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से आंखों के नीचे की सूजन कम हो जाती है और काले घेरे धीरे-धीरे कम होकर खत्म होने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button