प्रापर्टी डीलर ने पेपर दिखाने के बहाने महिला के साथ किया ऐसा, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर की कार्रवाई

एक प्रापर्टी डीलर ने प्रापर्टी के पेपर दिखाने के बहाने महिला को होटल में बुलाकर उसके साथ रेप कर दिया। आरोपी प्रापर्टी डीलर कौशाम्‍बी और महिला थरवई की रहने वाली है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया।

आरोप है कि दूसरी मंजिल के कमरे में ले जाकर उसे चाकू दिखाकर धमकाया और कहा कि एक आदमी की हत्या कर चुका है। अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसे भी मार देगा। महिला से रेप किया और दो घंटे तक होटल में बंधक बनाए रखा। आरोपी के जाने के बाद महिला शुक्रवार रात सिविल लाइंस थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया।

थरवई इलाके की रहने वाली महिला आयुर्वेदिक दवाइयों का काम करती है। करीब 15 दिन पहले कौशाम्बी जिले के दिया उपरहार निवासी निसार अहमद से एक जमीन के लिए संपर्क किया था।

महिला ने निसार के साथ जाकर शंकरगढ़ और चित्रकूट बॉर्डर पर एक प्लॉट देखा था। उस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए महिला तैयार हो गई। उसने कागजात मांगे थे। शुक्रवार को निसार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया। महिला को पेपर दिखाने के बहाने होटल में बुलाया।

Related Articles

Back to top button