डायबिटीज को कंट्रोल करता है शकरकंद, जानिए कैसे…

शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो कहा जाता है।  शकरकंद को आप उबालकर, भूनकर खा सकते हैं। यह डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में जो शकरकंद खाने से व्यक्ति को मिलते हैं।

रक्त में बढ़ता हुआ ग्लूकोज का स्तर मधुमेह की समस्या का कारण बन सकता है। इस समस्या को नियंत्रित करने या इस अवस्था से बचने में शकरकंद फायदेमंद हो सकती है। डायबिटीज रोगियों के लिए शकरकंद खाना बेहद फायदेमंद होता है। शकरकंद में मौजूद यौगिक रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप शकरकंद को उबालकर खा सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही शकरकंद का सेवन करना चाहिए।

कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण सर्दी-जुकाम जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए शकरकंद का उपयोग किया जा सकता है। शोध से पता चला है कि बैंगनी शकरकंद के अर्क में पॉलीसेकेराइड (polysaccharide) नामक कंपाउंड पाया जाता है। यह कंपाउंड इम्यून साइटोकाइन (immune cytokine) के स्तर को सुधारे में मददगार हो सकता है। इम्यून साइटोकाइन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शकरकंद विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। इसमें आलू से ज्यादा स्टार्च पाया जाता है। वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर से भरपूर होता है। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है।शकरकंद में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटेनॉयड्स हड्डियों को  मजबूत बनाने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button