बनाएं नारियल गुड़ पोहा, जाने बिल्कुल आसान सी रेसिपी

नारियल गुड़ पोहा रेसिपी क्लासिक पोहा को एक मीठा ट्विस्ट देती है। आपने वेजिटेबल पोहा तो कई बार खाया होगा लेकिन क्या आप मीठा पोहा खाना चाहेंगे? सबसे अच्छी बात यह है कि यह पोहा मीठे की क्रेविंग को भी शांत करेगा और यह हेल्दी भी है। आप अगर मीठा खाने के शौकीन हैं, तो यह स्वादिष्ट रेसिपी आपके टेस्ट बर्ड्स के लिए हेल्दी ऑप्शन है।

कुछ चीजों के साथ बनाई गई यह रेसिपी आपको बेहद पसंद आएगी। इस रेसिपी के लिए आपको कोई कुकिंग करने की जरूरत नहीं है और यह मिनटों में तैयार हो जाती है। यह फ्यूजन महाराष्ट्रीयन रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी। आप दूध के साथ बच्चों को यह डिश सर्व कर सकते हैं।

नारियल गुड़ पोहा बनाने की विधि-
सबसे पहले पोहा को 2-3 बार बहते पानी में धो लें और फिर उसे 3/4 कप पानी में भिगो दें। जब पोहा सारा पानी सोख ले तो उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें। अब इसमें पिसा हुआ गुड़, चुटकी भर नमक और घी डालें। सब कुछ एक साथ मिलाने के लिए अपने हाथों का प्रयोग करें। भुने काजू से सजाकर सर्व करें। आप इस रेसिपी को अपने हिसाब से मोडिफाई भी कर सकते हैं। आप इसमें घिसा हुआ नारियल भी एड कर सकते हैं। इससे इस डिश की पौष्टिकता और स्वाद दोनों बढ़ जाएंंगे।

Related Articles

Back to top button