अरबी के पत्ते का इस्तेमाल करने से मिलता है बड़ा फायदा

आपने आज तक अरबी की सब्जी को कई तरह से बनाकर खाया होगा। अपने अनोखे स्वाद की वजह से अरबी की सब्जी ही नहीं उसकी पकौड़ी से लेकर रायता और दाल जैसी सभी चीजों को बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए अपने गुण और स्वाद की वजह से न सिर्फ अरबी बल्कि उसके पत्ते तक इस्तेमाल किए जाते हैं।

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अरबी के पत्तों को अपने डाइट में शामिल कर लें। इन पत्तों में कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है।

हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को अपने आहार में अरबी का पत्ता शामिल करना चाहिए। इसमें वसा नहीं पायी जाती है और सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। नियमित रूप से अरबी के पत्ते का सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या नियंत्रित रहती है।

डायबिटीज रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए अरबी के पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। जीवनशैली में सुधार के साथ रोजाना अरबी के पत्तों का सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है। इसमें प्रतिरोधी स्टार्च मौजूद होता है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है।

अरबी के पत्ते विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर को रोजाना जितनी विटामिन सी की जरूरत होती है उसके 80 प्रतिशत विटामिन सी की पूर्ति 1 कप अरबी के पत्तों से कि जा सकता है।

अरबी के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और फोलेट जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियो से बचाए रखने में मदद करते हैं। दिल के आकार का दिखने वाला अरबी का पत्ता(Taro leaves aka Arbi ke patte) विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है और वेट लॉस से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक जैसे इसके कई स्वास्थ लाभ हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लाभ के बारे में।

Related Articles

Back to top button