पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, दो दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का किया…

पति और उसके दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली बड़ौत यूपी की महिला ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। पीड़िता ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला ने कहा कि शहर कोतवाली में उसने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था।

उसने कोर्ट के आदेश पर अपने पति एवं उसके दो दोस्तों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन तब से अब तक पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे चरित्रहीन साबित करने में जुटा है। बताया कि उसका विवाह वर्ष 2008 में हुआ था, लेकिन उसका पति उससे तलाक लेना चाहता है।

आरोप है कि तलाक न देने पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी इस तरह की घटना घटित होने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उसके समक्ष आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर ही कार्रवाई संभव है।  महिला से भी कई साक्ष्य मांगे गए हैं।
महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल आ रहा था, जिसे सुलझाने की बात कहकर पति ने हरिद्वार बुलाया था। उसका पति उसे श्रवणनाथ नगर क्षेत्र के एक होटल में ले गया था, जहां पति ने अपने दो दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई, उस वक्त भी पुलिस ने उसकी शिकायत अनसुनी कर दी थी।

Related Articles

Back to top button