अक्षरा सिंह ने शेयर किया ये विडियो , दिखी बेहद ख़ूबसूरत

बिग बॉस रियलिटी शो में अपने बिदांस अंदाज में नजर आने वाली भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का आज यानि 30 अगस्त को बर्थडे है। अक्षरा ने खुद इसकी जानकारी फैन्स को वीडियो शेयर करके दी। अक्षरा ने वीडियो में हैपी बर्थडे टू मी… सॉन्ग भी गाया

अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में फ्लाइट में बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट्स अक्षरा के लिए छोटा सा केक लेकर आती नजर आ रही हैं और अक्षरा ये देखकर चौंक जाती हैं। अक्षरा कहती हैं, ‘फ्लाइट में बर्थडे सेलिब्रेशन की ये छोटी सी व्यवस्था, तुम लोगों ने मेरा दिन बना दिया बहुत बहुत शुक्रिया।’

अक्षरा को उनके फैंस की ओर से ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। फैंस इंस्टा पर लिख रहे हैं- भोजपुरी क्वीन अक्षरा को हैप्पी बथर्ड, एक फैंन ने लिखा- ‘आप जियो हजारो साल ये है मेरी कामना, हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे फेवरेट मैडम जी और आपको दुनिया की सारी खुशी मिले यही मेरी दुआ है।’

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर फैन्स को एडवांस में ही बर्थडे की बधाईयों के लिए शुक्रियाअदा करती नजर आईं।

अक्षरा सिंह ने इस वीडियो में बोला, जब तक इंडिया में 12 बजेंगे और आप सब मुझे कॉल और मैसेज करेंगे उसके लिए एडवांस में शुक्रिया। मैं अपना बर्थडे फ्लाइट में सेलिब्रेट करूंगी।’ रिपोर्ट्स की मानें, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार दुबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

Related Articles

Back to top button