प्रेग्नेंट आलिया भट्ट के लिए रणबीर कपूर ने किया ऐसा, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड के चहेते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं। अब दोनों एक ऐड फिल्म में भी साथ नजर आ रहे हैं। इसमें रणबीर सैलड काटते और आलिया को खिलाते दिख रहे हैं। साथ में दोनों ने डांस भी किया है।

रणबीर को सब्जियां काटता देख आलिया पूछती है क्या ये हैं तुम्हारा फ्राइडे नाइट का प्लान , जिसे सुन रणबीर ऐप पर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना प्ले कर देते हैं। डांस का भूत सॉन्ग सुनकर रणबीर और आलिया दोनों झूम कर नाचने लगते हैं।  दूसरे वीडियो में रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र का केसरिया सॉन्ग सुनते हैं ,वीडियो में आप रणबीर और आलिया के बीच रोमांस देख सकते हैं।

जून में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी थी। आलिया ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि हमारा बेबी जल्द आने वाला है।  5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर और आलिया ने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच 14 अप्रैल को शादी की।

स्पॉटीफाई ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपना नया ऐड शेयर किया।  ऐड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आएंगे।  प्रेग्नेंसी के बाद ये पहला ऐसा मौका होगा जब आलिया रणबीर के साथ किसी ऐड में नजर आई हैं।

Related Articles

Back to top button