भीषण बाढ़ की चपेट में आए ये राज्य , लोगो का जनजीवन हुआ ठप

देश के कई हिस्सों में मानसून का कहर अभी भी जारी है। दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। केरल और कर्नाटक में तो यह स्थित है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बाढ़ के चलते बेंगलुरु में इतना पानी भर गया है कि जनजीवन ठप हो गया है, वहां पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। आइए जानते हैं कि दक्षिण भारत में बाढ़ और बारिश ने कितनी तबाही मचाई है।

इतना ही नहीं बेंगलुरु के अलावा कर्नाटक के अन्य कई जिलों में भी बाढ़ की तबाही है। सोमावर देर रात राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू नगर सहित बारिश से प्रभावित 16 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ आपात बैठक की और इस बैठक में राजधानी बेंगलुरू में हालात सामान्य करने के लिए फौरी तौर पर तीन सौ करोड़ रुपए आवंटित करने का फैसला लिया गया।

उधर केरल में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास मनकायम जलप्रपात में अचानक आई बाढ़ में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने छह सितंबर के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। विशेष रूप से अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अन्य दक्षिणी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी है। यहां आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी बारिश कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आठ व नौ सितंबर को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

दरअसल, सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरु में बारिश कहर बरपा रही है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। सड़कों पर नदियों की तरह पानी बह रहा है। घरों में तालाब की तरह पानी इकट्ठा हो चुका है। सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब चुकी हैं। लोगों के घरों में भी पानी पहुंच गया। लोगों को कही आने-जाने में के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

Related Articles

Back to top button