अगले महीने लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कार, जानिए सबसे पहले आप

चीनी कंपनी BYD भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार 11 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इस न्यू ई-कार का नाम Atto 3 है। माना जा रहा है इसकी कीमत 25 से 35 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला MG ZS EV और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस SUV को टेस्ला जैसे प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है।

बता दें कि BYD भारतीय बाजार में 2007 से काम कर रही है। 2016 से BYD ने इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरर Olectra को बैटरी और बस चेसिस की आपूर्ति शुरू कर दी थी। 2021 में कंपनी ने e6 इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च की थी। e6 की रेंज 520km और शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 29.15 लाख रुपए है।

BYD Atto 3 को शुरुआत में चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर प्लांट में असेंबल किया जाएगा। अगले दो सालों में कंपनी इसकी 10,000 यूनिट असेंबल करके भारतीय बाजार में बेचेगी। ग्राहकों से मिलने वाले रिस्पॉन्स को देखने के बाद कंपनी इसकी लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को स्थापित करने पर विचार कर सकती है। भारत में कंपनी के लिए बड़ा बाजार है। ऐसे में वो 2023 ऑटो एक्सपो में भी शामिल होगी। कंपनी वॉरेन बफे बेस्ड सेडान, हैचबैक और SUV समेत कई प्रोडक्ट की सीरीज को शोकेस करेगी। BYD की मॉडर्न ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी को भी शोकेस करेगी।

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV लगभग 4.5m लंबी है। इसे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे राइट-हैंड-ड्राइव बाजारों पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। Atto 3 भारत में SKD (सेमी-नॉक्ड डाउन) असेंबली रूट के जरिए आएगी।

इस कार रेंज 480km तक होगी। यानी सिंगल चार्ज पर आप दिल्ली से लाहौर (409Km) तक चले जाएंगे। इसके बाद भी बैटरी खत्म नहीं होगी। ये ऑल-इलेक्ट्रिक e6 MPV में शामिल होगी। BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button