चिरौंजी का इस्तेमाल करने से मिलता है बड़ा फायदा

रसोई में पाए जाने वाले भारतीय मसाले स्वाद को तो काम करते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह मसाले आपको कई तरह की बीमारियों से भी राहत दिलवाते हैं। आज आपको एक ऐसी ही रसोई की चीज बताएंगे जिसे खाने से आपको कई तरह की समस्याओं से राहत मिलेगी।

चिरौंजी इसका इस्तेमाल आपने मीठे व्यंजनों में कई बार किया होगा। लेकिन यह स्वास्थ्य के मुताबिक, भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। चिरौंजी के द्वारा बनाए गए तेल में अमीनो एसिड और स्टीएरिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। तो चलिए आपको बताते हैं चिरौंजी खाने से आपको क्या-क्या लाभ होंगे।

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए भी आप चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं। आप चिरौंजी को दूध में पकाकर इसका सेवन करें। इससे आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से काफी आराम मिलेगा।

यदि आपको सिर में दर्द रहता है तो भी आप चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं। आप एक चम्मच चिरौंजी को दूध के साथ पीसें। फिर इन दोनों चीजों से तैयार पेस्ट सिर पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए पेस्ट दर्द वाली जगह पर लगाएं। सिरदर्द की परेशानी से आपको काफी राहत मिलेगी।

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायता करते हैं। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप चिरौंजी के तेल से खिचड़ी, दलिया बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप चिरौंजी को सूखे मेवे की तरह भी खा सकते हैं।

चिरौंजी शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को भी ताकत मिलती है। आप रात को सोने से पहले दूध में 1 चम्मच चिरौंजी डालकर पिएं। इस दूध का सेवन करने से आपकी शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button