मॉस्को ने भारत को लेकर की ये घोषणा, तेल आयात पर…

यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को देखते हुए अमेरिका रूस से तेल आयात पर पाबंदी लगाने की फिराक में है। इसे लेकर उसने G7 देशों से संपर्क किया है। US ने भारत से भी इस प्रयास में साथ आने की अपील की है। वहीं, रूस ऐसे किसी भी प्रतिबंध से बचने के प्रयास में लगा हुआ है। इस कड़ी में मॉस्को ने भारत को तेल आयात पर भारी छूट की घोषणा की है।

दरअसल, अमेरिका का कहना है कि रूसी तेल के दाम की सीमा तय होने से यूक्रेन में रूस के गैरकानूनी युद्ध के लिए धन जुटाने के स्रोत पर चोट लगेगी। इसके अलावा इस कदम से अमेरिका को तेजी से बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति से लड़ने में मदद मिलने की भी उम्मीद है। जी7 समूह के सदस्य देशों ने रूस के तेल आयात पर मूल्य सीमा लागू करने के लिए कदम उठाने का संकल्प जताया है।
रूस अपने कच्चे तेल की बिक्री से मिलने वाले धन का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई में कर रहा है। अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए हैं। लेकिन इन पाबंदियों से बेअसर रूस यूक्रेन के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है।
ईरान भी भारत को रियायती दर पर तेज निर्यात करने की फिराक में है। दरअसल, ईरान फिर से भारत को तेल निर्यात शुरू करना चाहता है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button