फटाफट वेट कम करने के लिए करे ये उपाय

 सुबह का नाश्ता दिन की सबसे पहली मील होती है। ऐसे में ये टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी होना चाहिए। वेट लॉस के दैरान कुछ लोग सुबह के नाश्ते को लेकर काफी कंफ्यूज होते हैं और इसी कंफ्यूजन में कुछ गलत भी खा लेते हैं। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो आपको कुछ हल्दी ऑप्शन को चुनना चाहिए। इसी के साथ कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए।

पैकेज्ड जूस

फलों के जूस जो पैकेज्ड होते हैं, वह शक्कर से भरे होते हैं, जो इसे नाश्ते के लिए सबसे खराब ऑप्शन बनाते हैं। ये आपकी भूख को ट्रिगर करते हैं, और आपके दिन में अनवान्टेड लिक्विड कैलोरी को भी जोड़ते हैं।

सफेद ब्रेड

सफेद ब्रेड को छोड़ दें और इसके बजाय साबुत अनाज या मल्टी ग्रेन ब्रेड चुनें। सफेद ब्रेड रिफाइंड से बनी होती हैं और सिंपल कार्बोहाइड्रेट से भरे होते हैं जो जल्दी पच जाते हैं और अचानक ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है जो आपके मेटाबॉलिज्म में बाधा डाल सकते हैं। जिसकी वजह से आपको जल्द ही भूख लग सकती है।

 पराठे 

अगर आप अपने दिन की शुरुआत तेल से भरे पराठों के साथ कर रहे हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप नाश्ते में परांठा खाना चाहते हैं, तो इसमें सिर्फ एक बूंद तेल या घी डालें।

 कुकीज और केक

मैदा या  प्रोसेस्ड आटे से बने कुकीज और केक खराब क्वालिटी वाले कार्बोहाइड्रेट से भरे होते हैं। इनमें फाइबर सामग्री होती है और इनमें काफी कम पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद शक्कर भी एक और कारण है कि आपको इसे खाने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button