इम्यूनिटी बूस्ट करता है सोंठ वाला दूध, जानिए इसके और भी फायदे

दूध पीन के फायदे तो हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर दूध में कुछ खास चीजों को मिला दिया जाए तो उसकी पौष्टिकता दोगुनी हो जाती है। ऐसी ही चीजों में से एक है सोंठ। सोंठ आमतौर पर घरों में सर्दी जुकाम होने या फिर मसाले के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन आप अगर सोंठ को दूध में डालकर पीते हैं तो आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

सोंठ वाला दूध पीने से पेट की समस्याओं जैसे गैस अपच, पेट दर्द आदि को ठीक किया जा सकता है। सोंठ के एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पेट में डाइजेस्टिव जूसेस को न्यूट्रलाइज करके अधिक गैस को बाहर निकलने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम से जल्दी आराम पाने के लिए रोजाना रात को सोते समय गर्म दूध में सोंठ मिलाकर पिएं। सोंठ की एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज वायरस की ग्रोथ रोककर बैक्टीरिया से लड़ती हैं। सोंठ का दूध पीने से गले की खराश ठीक होती है।

दूध में सोंठ डालकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सोंठ अदरक का सूखा हुआ रूप है। यह प्राकृतिक रूप से इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली बनाता है। इसके लिए सोंठ को गुनगुने दूध में डालकर पिएं।

Related Articles

Back to top button