पेट दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, मिलेगा बड़ा फायदा

पाचन संबंधी परेशानियां काफी आम है। जिसमें गैस और कब्ज की समस्या होना आम बात है। ज्यादातर मामलों में खाने से परहेज करने के बाद इन समस्याओं से बचा जा सकता है। हालांकि कुछ लोगों को इससे राहत पाने के लिए दवाई लेनी पड़त है। वैसे इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों की मदद ले सकते हैं। ये सभी आसन कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिलाने में मदद करते हैं।

पश्चिमोत्तानासन- ये संस्कृत के मूल शब्दों से बना है जिसमें पश्चिम-पीछे या दिशा, उटाना मतलब तीव्र खिंचाव, आसन- बैठने का तरीका। इसे करने से दिमाग शांत होता है और तनाव को भी दूर करता है। इसके अलावा ये पाचन में भी मदद कर सकता है।

 पवनमुक्तासन- इस आसन को करने पर पाचन को अच्छी तरह काम करने में मदद मिलती है। पवनमुक्तासन खूब एक्टिव मेटाबॉलिज्म को शांत करने का काम करता है। इसके अलावा यह आसन शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है।

वज्रासन- ये काफी आसान है। खाना खाने के बाद लोग अक्सर इस योगासन को करते हैं। इसे करने से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, जिससे पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित होने लगते हैं। ऐसे में आपको कब्ज से राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button