क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती , ऐसे करें आवेदन

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 2506 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत अमीन, क्लर्क, कानूनगो और सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 27 सितंबर 2022 से शुरू होगी।  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार lrc.bihar.nic पर जाकर 21 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

पद, रिक्ति व योग्यता 
सहायक बंदोबस्त अधिकारी – 96
– सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई एवं दो साल का अनुभव। आयु 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कानूनगो – 240
– सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा व दो साल का अनुभव। आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अमीन – 1944
– सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्लर्क – 226
किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन । आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  बिहार के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट का भी प्रावधान है।

डीएलआरएस द्वारा विज्ञापित सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। संविदा की अवधि आरंभ में 31 मार्च 2024 तक होगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर विभाग द्वारा बढ़ाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button