गुजरात में अरविंद केजरीवाल की सभा में लगे ये नारे, जानकर चौक उठे सभी नेता

मिशन गुजरात 2022 में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राज्य की शिक्षा और रोजगार व्यवस्था को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा में होने वाली धांधली पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके लिए धांधली करने वालों पर कार्रवाई के लिए कड़ा कानून भी बनाया जाएगा। वहीं, जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिल जाता उन्हें हर माह भत्ता दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर ‘आप’ की सरकार बनानी होगी।

बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान रविवार को अहमदाबाद दौरे पर हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से बताया गया है कि पार्टी के दोनों नेता राज्य के युवाओं के साथ भी एक बैठक करेंगे। गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

‘आप’ खुद को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक प्रमुख विरोधी दल के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही है। केजरीवाल समेत पार्टी के कई नेता विभिन्न लुभावने वादों के जरिये मतदाताओं का भरोसा जीतने की कोशिशों में जुटे हैं।

इस दौरान केजरीवाल ने गुजरात में चल रहे धरना-प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए एक नारे ‘एक कटोरी दो समोसा, भाजपा तेरा क्या भरोसा’ का भी जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि इस बार इन इन लोगों को भगा दो।

Related Articles

Back to top button