पूर्व विधायक को जाल में फंसाने की कोशिश , न्यूड वीडियो कॉल कर करने को कहा ऐसा…

सेक्सटार्शन के जरिए उगाही करने वालों ने वन निगम अध्यक्ष कैलश चंद्र गहतोड़ी को निशाना बनाने की कोशिश की। महिला की फोटो लगाकर व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर पहले अश्लील मैसेज किए। फिर वीडियो कॉल कर कपड़े खोलने को कहा गया। मामले में अध्यक्ष के जन संपर्क अधिकारी ने गढ़ी कैंट थाने में केस दर्ज कराया है।

इस दौरान वन निगम अध्यक्ष को कपड़े खोलने को कहा गया। वह समझ गए और कॉल काट दी। इसके बाद बार-बार कॉल आने पर उन्होंने जन संपर्क अधिकारी को केस दर्ज कराने को कहा। अध्यक्ष के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार हाल निवासी यमुना कॉलोनी ने लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में साइबर क्राइम एक्सपर्ट की मदद ली गई है।

इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन निगम अध्यक्ष के फोन पर बीते बुधवार को पहले एक अनजान नंबर से संदेश आए। उसमें संदेश ऐसे किए गए जैसे कोई महिला भेज रही है। इस दौरान अश्लील मैसेज किए। फिर महिला ने अश्लील वस्त्रों में वीडियो कॉल की।

Related Articles

Back to top button