गुनगुने पानी के साथ लें आंवला पाउडर, दूर होगी ये समस्या

आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जानते ही हैं। दरअसल, आंवले में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग आंवले का सेवन जरूर करते हैं। कुछ लोग आंवले को सीधे तौर पर चबाकर खाते हैं, तो कुछ लोग आंवले का मुरब्बा खाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो आंवले का चूर्ण यानी पाउडर भी खाते हैं। आज की इस लेख में हम आपको आंवला चूर्ण के फायदों (Amla Powder Benefits in Hindi) के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

  • आंवले में घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में जल्दी घुल जाता है। ऐसे में आंवला शरीर द्वारा चीनी को अवशोषित करने की दर को धीमा कर देता है। ऐसे में सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
  • अगर पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाना फायदेमंद हो सकता है। आंवले में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से छुटकारा दिला सकता है।
  • आंवले में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में सुबह खाली पेट आंवला पाउडर लेने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बैक्टीरिया आदि से बचाव होता है।

आंवले का पाउडर डायबिटीज, कैंसर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। आंवले में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा आंवला पाउडर त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है।

Related Articles

Back to top button