जानिए पत्नी और नाबालिग बेटी का चल रहा था अफेयर, टोकने पर पति के साथ किया ऐसा…

तमिलानाडु के तूतीकोरिन जिले में एक महिला को अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी के साथ ही एक और शख्स ने मिलकर 42 वर्षीय शख्स की हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और लाश को पास के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच अधिकारियों ने इस मामले में मृतक के पड़ोसियों से भी पूछताछ की। उन लोगों ने बताया कि ज्ञानशेखर और उसकी पत्नी के बीच शनिवार को झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ज्ञानशेखर को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। साथ ही उसकी बड़ी बेटी के भी एक 24 साल के व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में होने का संदेह था, जिसका नाम कार्तिक है।

आरोप है कि ज्ञानशेखर ने अपनी पत्नी और बेटी को अफेयर खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद उन लोगों में झगड़ा शुरू हो गया। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही पत्नी और बेटी ने उसकी हत्या करने की प्लान बनाया। दोनों ने कार्तिक के साथ मिलकर ज्ञानशेखर को मार डाला। इसके बाद उसके शव को जला दिया और जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

पुलिस टीम ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ज्ञानशेखर के तौर पर हुई है, जो कि मछलियों का व्यापार करता था। पुलिस ने इस मामले में मृतक शख्स की पत्नी और उसकी बड़ी बेटी को अरेस्ट किया है। बड़ी बेटी की उम्र 15 और छोटी की 14 साल है। इस वारदात में परिवार को लोगों के शामिल होने का जानकारी पूछताछ के दौरान मिली, क्योंकि इनके बयान एकदम अलग-अलग थे।

Related Articles

Back to top button