ग्रहण के कारण दीपावली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा, जाने शुभ मुहूर्त

दीपावली पर गृहस्थ लोगों के पूजा करने के लिए 2.36 घंटे का शुभमुहूर्त रहेगा। ग्रहण के कारण दीपावली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन होगी। आज अधिकांश लोग धनतेरस का त्योहार भी मनाएंगे।

ज्योतिषाचार्य और भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के प्रतीक मिश्र पुरी ने बताया कि 24 को अक्तूबर दिन में चतुर्दशी होगी, लेकिन शाम 5 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी और लक्ष्मी पूजन सांध्यकालीन उपस्थित अमावस्या में ही किया जाता है।

इस दिन पर्व नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गृहस्थ लोगों के लिए पूजा का समय प्रदोष काल में रहता है जो शाम 5:43 बजे से 8:19 बजे तक रहेगा। तंत्र वाले लोगों के लिए महानिशिता काल में पूजा होती है। जिसका शुभमुहूर्त 10:55 बजे से 01:31 बजे तक रहेगा।

इसलिए इस बार छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली (लक्ष्मी पूजन) का पर्व एक ही दिन 24 को मनाया जाएगा। 25 को चूंकि सूर्य-ग्रहण है, जो शाम 4:29 से 6:26 के बीच रहेगा और ग्रहण के सूतक 25 तारीख की सुबह 4.29 से ही लग जाएंगे, इसलिए 25 को पूरे दिन सूतक और शाम को ग्रहण के कारण 25 तारीख का दिन रिक्त रहेगा।

Related Articles

Back to top button