झटपट बनाएं सेब की रबड़ी, जाने पूरी विधि

सेब की रबड़ी बनाने की विधि-
सेब की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लेकर उसमें घी गर्म करें। इसके बाद इस पैन में दूध डालकर उसे गाढ़ा होने तक 20-25 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें ऐसा करते समय दूध को हर 10 मिनट में लगातार चलाते रहें।

इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि रबड़ी में कद्दूकस किया हुआ सेब का इस्तेमाल तभी करें जब आप रबड़ी में तुरंत सेब डाल रही हों वरना समय से पहले सेब के पल्प को कद्दूकस करके रखने से उसका रंग भूरा हो जाता है।

इसके बाद अब सेब का गूदा, चीनी और इलायची पाउडर को दूध में डालकर अच्छे से पकने दें ताकि वह गाढ़ा हो जाए। आपकी टेस्टी सेब की रबड़ी बनकर तैयार है। इसे भाई दूज के मौके पर अपने भाई को खिलाकर उसका मुंह मीठा करवाएं।

Related Articles

Back to top button