लखनऊ से दिल्ली और बंगलुरु के लिए शुरू दो नई उड़ानें , यात्री जान ले पूरी खबर

लखनऊ से दिल्ली और बंगलुरु के लिए दो नई उड़ानें शुरू हो रही हैं। गर्मियों और सर्दियों के लिए छह-छह महीने के लिए उड़ानों की सारिणी जारी होती है। विंटर शेड्यूल 30 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसमें दिल्ली लखनऊ के बीच यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए एक उड़ान बढ़ गई है। इसी तरह बंगलुरु के लिए भी एक उड़ान जुड़ी है।

दिसम्बर में एयर एशिया के साथ बैंकाक के लिए एक और उड़ान मिलने की उम्मीद है। लॉकडाउन तक थाईस्माइल की नियमित उड़ान बैंकॉक के लिए चल रही थी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह उड़ान बहाल होने जा रही है। एयर एशिया भी लखनऊ से बैंकाक के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगा। इससे अन्तरराष्ट्रीय उड़ानें फिर 15 पार हो जाएंगी।

कोहरे को ध्यान में रखते हुए बदली समय सारिणी यदि आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं तो उड़ान संख्या के आधार पर टिकट बुक कराते समय एक बार चेक कर लें। कोहरे को ध्यान में रखते हुए विंटर शेड्यूल में उड़ानों के समय में फेर बदल किया गया है। लखनऊ से 80 के करीब नियमित घरेलू उड़ानें हैं। इनमें से दो दर्जन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है।

गो एयर की जी8- 808 और जी8-806 इसी रविवार से शुरू हो रही है। उड़ान संख्या 808 शाम 1825 बजे लखनऊ आएगी। यहां से 1855 बजे उड़ान संख्या जी8-806 बंगलुरु के लिए रवाना होगी। इसी तरह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एलायंस एयर दिल्ली के लिए उड़ान शुरू कर रहा है। यह एटीआर यानी छोटा विमान होगा। उड़ान संख्या 9आई 605 सुबह 800 बजे आएगी। यहां से उड़ान संख्या 9आई 606 सुबह 830 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

Related Articles

Back to top button