उत्तराखंड में फिर हिली धरती, लोगों में दहशत का माहौल

देहरादून में शनिवार को शाम सात बजे के आसपास लोगों ने जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए, बाहर की ओर दौड़ पड़े। शहर में कई स्थानों पर लोगों में भूकंप आने के बाद दहशत का माहौल था। इससे कुछ दिन पहले भी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

पहले भूकंप की तीव्रता 3.4 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि यह भूकंप कम तीव्रता का रहा, जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। पिछले छह नवंबर के बाद से यह तीसरा झटका था, जिसका केन्द्र उत्तराखंड में रहा है।

देर शाम को एक बार फिर भूकंप का तेज कंपन महसूस कर लोग डर के मारे घरों से निकल आए। वाडिया के भू विज्ञानी डा.नरेश कुमार के मुताबिक इसे दिल्ली एनसीआर तक महसूस किया गया। दूसरे वाला भूकंप नौ नवंबर को नेपाल में आए भूकंप जितना ही शक्तिशाली था।

शनिवार रात 8 बजे के करीब दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस बार आए भूकंप से लोगों में ज्यादा अफरातफरी नहीं मची।

शनिवार शाम को राज्य में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप शाम चार बजकर 25 मिनट पर आया, जिसका केंद्र पौड़ी में था। लेकिन इसे देहरादून में लोगों ने महसूस नहीं किया। लेकिन सात बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप के झटके बड़ी संख्या में लोगों ने महसूस किए। इसका केंद्र पश्चिम दक्षिण नेपाल में था। राज्य में आए भूकंप के इन झटकों को नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी व वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button