SBI PO Admit Card 2022 इन स्टेप्स से करें डाउनलोड, जाने कब होगा जारी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा अगले सप्ताह तक एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2022 जारी करने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड दिसंबर 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट पर दिए गए Admit Card के लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।
  • एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ऑउट ले लें।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,673 पीओ पदों को भरा जाएगा। पीओ प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेन परीक्षा 2023 के पहले या दूसरे महीने में संभावित है। रिजल्ट मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button