हेयर फॉल से निपटने के लिए करे ये उपाय , फिर देखे कमाल

हेयर फॉल कई वजहों से हो सकता है, हर व्यक्ति में इस समस्या के होने के पीछे अलग-अलग वजह हैं। धूल, मिट्टी, प्रदूषण के कारण बालों के झड़ने की समस्या होने लगी है।

अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। इससे निपटने के लिए अगर आप तरह-तरह के तेल और शैम्पू का इस्तेमाल कर चुके हैं तो अब आपको आयुर्वेद एक्टपर्ट दीक्षा भावसार द्वारा बताए गए इस नुस्खे को अपानना चाहिए। दीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ड्रिंक के बारे में बताया है, जो हेयर फॉल से निपटने में आपकी मदद कर सकती है। यहां सीखिए उसे बनाने का तरीका।

ड्रिंक में मौजूद चीजों के फायदे

मोरिंगा- मोरिंगा गर्म होते है और कफ और वात को संतुलित करता है। मोरिंगा के पत्ते आयरन, बी विटामिन, फोलेट, कैल्शियम, विटामिन ए और जिंक से भरपूर होते हैं। ये बालों की ग्रोथ और पोषण के लिए जरूरी है।

गुड़हल- गुड़हल ठंडा होता है। ये कफ और पित्त को संतुलित करता है। इसे आयुर्वेद में केश्य माना जाता है, जिसका मतलब है कि यह बालों की क्वालिटी में सुधार करता है। यह विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स, अमीनो एसिड, म्यूसिलेज फाइबर, नमी सामग्री और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

करी पत्ते- करी पत्ते ठंडे और प्रकृति में हल्के होते हैं। ये बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं और बालों के विकास में सुधार करते हैं। ये हार्मोन को भी संतुलित करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं और डेड बालों के रोम को हटाते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन की काफी मात्रा होती है।

इसे बचाने के लिए आपको चाहिए

पानी, मोरिंगा की पत्तियां, गुड़हल का फूल, कड़ी पत्ता, गुलाब की पत्तियां

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए सभी चीजों को एक साथ मिक्स करें और फिर 3 से 5 मिनट के लिए इसे उबाल लें। अब इसे छान लें और गुनगुना गर्म होने पर इस टी को सिप-सिप करके पीएं। आप इसे सुबह या शाम को पी सकते हैं। ये आपके बालों के झड़ने की परेशानी को कम कर सकती है।

Related Articles

Back to top button