चेहरे के लिए फायदेमंद है अंगूर,
ग्लोइंग स्किन पाना हर महिला की ख्वाहिश होती है. लेकिन बदलते मौसम की वजह से प्रदूषण, गलत खान-पान, त्वचा संबंधी समस्याएं आम हैं। ग्लोइंग और ग्लोइंग स्किन के लिए आप न जाने कितने महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। नेचुरल ग्लो के लिए आप अंगूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, स्किन केयर रूटीन में अंगूर को शामिल कर स्किन टोन को बेहतर बनाया जा सकता है।
अंगूर सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। अंगूर के इस्तेमाल से आप त्वचा की कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
त्वचा के लिए अंगूर के फायदे –
अंगूर में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। अंगूर के रस का नियमित रूप से चेहरे पर इस्तेमाल करने से आप बेदाग त्वचा पा सकते हैं। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं। यह त्वचा को जवान रखता है।
बेसन के साथ
सामग्री
2 चम्मच अंगूर का रस, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी,
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें और उसमें हल्दी और अंगूर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
शहद और अंगूर का जूस
यह फेस पैक चेहरे पर काले धब्बे की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में अंगूर का रस लें और उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ मिनट बाद चेहरा धो लें।