सचिन पायलट ने पीएम मोदी और ओवैसी पर जमकर साधा निशाना , कह डाली ये बात

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पीएम मोदी और ओवैसी पर जमकर निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि ओवैसी और मोदी राजस्थान आ रहे हैं। जब चुनाव आ रहे हैं। सड़कों का उद्धघाटन करने के लिए आ रहे हैं।

सचिन पायलट ने आज श्रीगंगानगर जिले में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनवारण कार्यक्रम को संबोधित किया। पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन है। तीन दिन बा। ईडी से छापे पड़वाए है। कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। पूरा देश देख रहा है। मौकापरस्त लोग जो भावनाओं को भड़काकर वोट लेकर राज कर रहें है। हर मोर्चे पर देस को फेल किया है।

8 साल में क्या योगदान दिया। जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। चुनाव आते ही। मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाक। ईआरसीपी के लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली से मुंबई सड़क जा रही है। उन्हें उद्घाटन के लिए कौनसा जिला मिला। दौसा जिला मिला। पायलट ने कहा कि उनकों भी मालूम है जहां हमारी पार्टी का गढ़ है। वहीं जाकर दस्तक देनी है। कितने फीते काट लो। घोषणाएं कर लो। जनता सब जानती है। कौन अपना है। पराया कौन है। संगठित रहो। मजबूती से काम करो।

चार साल से कहा थे।चुनाव आए है तब धर्म की बात करते हो। मजहब की बात करते हो। पायलट ने कहा कि चुनाव खत्म हो जाएंगे। ये लोग गायब हो जाएंगे। यहां हम सब बैठे है। सुख-दुख के साथी है। चुनावी साल है। मेहनत कर। सरकार बनाई थी। वो लोग दिल्ली में बैठक राज करना जानते हैं। किसानों के विरोध कानून बनाए है। धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। 8 साल से राज कर रहे हैं। महंगाई को रोक नहीं रोक पाए।

Related Articles

Back to top button