अखरोट खाने से मिलता है बड़ा फायदा

आज हम आपको अखरोट खरीदने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप चंद मिनटों में असली और नकली अखरोट की पहचान कर सकते हैं। अखरोट खरीदते समय आप असली और नकली अखरोट को हिलाकर उनमें फर्क कर सकते हैं। ऐसे में अगर असली अखरोट को हिलाया जाए तो वह आवाज नहीं करता है। जबकि सूखे और नकली अखरोट को हिलाने पर बहुत आवाज आती है।

अखरोट खरीदते समय आप इन्हें तोड़कर चेक कर सकते हैं। असली अखरोट खाने में कुरकुरे होते हैं और मुंह में डालते ही आसानी से पिघल जाते हैं। वहीं दूसरी ओर नकली अखरोट में यह गुण बिल्कुल नहीं होता है।

आप अखरोट के वजन की जांच कर सकते हैं कि वे असली हैं या नकली। ऐसे में अगर अखरोट हल्का है तो समझ जाएं कि यह अखरोट नकली है या घटिया क्वालिटी का है। लेकिन अगर अखरोट हाथ में भारी लग रहा है तो अखरोट बिलकुल असली है.

Related Articles

Back to top button