चमोली में शादी से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 10 लोग घायल

त्तराखंड के जनपद चमोली में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। विगत दिनांक 28 फरवरी 2023 की देर रात्रि थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।  उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे 12 लोग सवार थे, जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया।

 

Related Articles

Back to top button