होलिका दहन में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने जलाए बांस, लोग कर रहे ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा, और उनके बच्चे विवान और समिशा भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में होलिका दहन के दौरान जूतियां पहनी नजर आ रही हैं। इसके अलावा होलिका दहन में शिल्पा शेट्टी बांस जलाती नजर आ रही हैं। इसी बात पर ढेरों यूजर्स ने नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा, “हिंदू धर्म में बांस जलाना वर्जित है.. हैप्पी होली।” वहीं एक शख्स ने लिखा, “पहले अपने फुटवियर उतारकर आइए।”

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इस वीडियो में उन रिवाजों के बारे में बता रही हैं जो वह अपने घर से निगेटिविटी हटाने के लिए करती हैं। लेकिन फिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं?

Related Articles

Back to top button