अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में बारिश के आसार, जारी हुई चेतावनी

झारखंड में मौसम का हक एक बार फिर बदल रहा है। सूबे के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। आकाशीय बिजली और ठनका से 2 लोगों की मौत हो गई है। रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में अगले तीन दिन तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। इसके लिए चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। ओले भी गिर सकते हैं।

रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान गिरिडीह में ठनका गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रांची में बीते 24 घंटे के दौरान 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बोकारो, दुमका, लोहरदगा, धनबाद में छह से 10 मिमी तथा रामगढ़, जमशेदपुर, पलामू, गिरिडीह व हजारीबाग में दो से 5 मिमी तक बारिश हुई।

सूबे के कई शहरों में अधिक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.9 और न्यूनतम 20.2 डिग्री रहा। मेदिनीनगर में 33.4 और 17.३ डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बारिश के आसार के चलते गर्मी से रहत मिलेगी लेकिन वज्रपात और ठनका के खतरे से बचने के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश से तिलहन की कड़ी फसल को नुकसान हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। देश के पूर्वी से पश्चिमी भाग तक एक टर्फ लाइन है, जो झारखंड से गुजर रही है। इससे मौसम बदला है।

Related Articles

Back to top button