राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ये तस्वीर

रिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा डेटिंग कर रहे हैं, इस बात पर अब उनके एक करीबी ने मुहर लगा दी है। हाल ही में दोनों साथ में लंच और डिनर पर देखे गए थे। इसके बाद उनके लिंकअप की खबरों का बाजार गर्म हो गया।

एक चैनल ने राघव चड्ढा से इस पर सवाल किया तो उन्होंने भी मुस्कुराते हुए घुमा-फिराकर जवाब दिया था। सोशल मीडिया पर फैन्स की कई अटकलों के बाद अब एक करीबी सोर्स ने इस कयास पर मुहर लगा दी है।

बुधवार को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई में दो बार साथ देखे गए। दोनों ने पपराजी को पोज दिए। वीडियोज वायरल होते ही उनके अफेयर की खबरें भी आने लगीं।

सोर्स ने यह भी बताया कि परिणीति और राघव के बीच कई चीजें कॉमन हैं, जिनमें से जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय करने की इच्छा मेन है। दोनों की ट्रैवल और फूड से जुड़ी पसंद एक सी है। अपने रिलेशनशिप में दोनों बहुत सेफ स्पेस में हैं इसलिए साथ में बाहर जाने पर भी कोई गुरेज नहीं है। वे अपनी लाइफ के नए फेज को वाकई एंजॉय कर रहे हैं।

बातचीत में करीबी सोर्स ने कन्फर्म किया है कि राघव और परिणीति रिलेशनशिप में हैं। सोर्स ने कहा, हां परिणीति और राघव डेटिंग कर रहे हैं और वह इस रिलेशनशिप में बहुत खुश हैं। वे एक-दूसरे को बहुत लंबे वक्त से जानते हैं। हालांकि दोस्ती कुछ वक्त पहले ही रिलेशनशिप में बदली है।

 

Related Articles

Back to top button