भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट , इस तरह आई थी नजर

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा थीं और तेजी से आगे बढ़ रही थीं।

15 घंटे पहले ही आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आकांक्षा को एक ऑफ शोल्डर टॉप पहनकर भोजपुरी गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। लोगों के लिए आकांक्षा की मौत की खबर पर यकीन करना मुश्किल है। क्योंकि कुछ ही घंटे पहले उन्होंने हंसते-मुस्कुराते अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।

हाल ही में उन्होंने पवन सिंह के साथ अपना एक पोस्टर शेयर किया था। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती थीं।

Related Articles

Back to top button