परिणीति और राघव ने गुपचुप तरीके से कर ली सगाई , तस्वीरे देख फैस हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का भले ही सिनेमाई करियर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपने दिलकश मुस्कान से फैन्स का दिल जीता है। परिणीति इन दिनों राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप की खबरों का बाजार काफी गर्म है। इस बारे में राघव ने पहले ही सीधे तौर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है, वहीं अब परिणीति भी इस सवाल को टालती नजर आईं। हाल ही में परिणीति पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं, जहां उनसे पूछ गया कि आपको लेकर जो खबरें आ रही हैं, उनका सच क्या है। इस पर एक्ट्रेस ने कुछ भी नहीं कहा, बस शरमाती हुईं चल दीं।

कहा तो ये भी जा रहा है कि परिणीति और राघव ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। वहीं हाल ही में जब परिणीति पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं तो उनसे इस बारे में पूछ गया, जिस पर वो शरमाती नजर आईं।

Related Articles

Back to top button