पिंपल्स से निपटने के लिए इस्तेमाल करे लौंग

पिंपल एक ऐसी समस्या है जिस इग्नोर किया जाए या फिर ज्यादा खरोंचा जाए तो इसमें परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों को पिंपल से खून निकलना या फिर मवाद के भरने जैसी समस्या भी होती है। इससे निपटने के लिए यहां कुछ घरेलू तरीके बता रहे हैं।

 पुदीने के पत्ते

स्किन पर मुंहासों से निपटने के लिए पुदीने के पत्ते काम आ सकते हैं। ये सूजन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे लगाने के लिए पुदीने के पत्ते को पीस लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं।

हल्दी

कर्क्यूमिन से भरपूर हल्दी पिंपल्स की वजह से होने वाली सूजन को कम करती है। इसे लगाने के लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं।

लौंग

पिंपल्स से निपटने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसी के साथ इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसे लगाने के लिए लौंग को पीस लें और इसमें थोड़ा सा ठंडा तेल मिला लें।

 

Related Articles

Back to top button