भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का अब खुलेगा राज, बॉयफ्रेंड समर सिंह गिरफ्तार

क्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में उसके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गायक समर यहां राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी में छिपा हुआ था। अब ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी बनारस पुलिस।

आकांक्षा की मौत के बाद से ही समर लापता था। एक्ट्रेस की मां की ओर से दी गई शिकायत में समर सिंह के भाई का नाम भी लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

आकांक्षा दुबे पिछले दिनों वाराणसी के एक होटल में मृत मिली थी। आकांक्षा की मां और अन्य परिजनों ने समर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button