रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाकर केकेआर को दिलाई जीत ,चमकाया अपना नाम

हा जाता है कि जो लोग मुश्किल हालात का डटकर सामना करते हैं, सफलता उनके कदम जरूर चूमती है। रिंकू सिंह भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो मुश्किलों में तपकर खरा सोना बने हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू ने अपने हुनर से ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि दिग्गजों को भी कायल बना लिया है। उन्होंने रविवार को गुजराज टाइटंस (जीटी) के खिलाफ अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताकर सभी को हैरत में डाल दिया।

रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। उन्होंने अपने घर में काफी गरीबी देखी। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और भाई ऑटो रिक्शा चलता था। रिंकू के पांच भाई-बहन हैं। उनका बचपन दो कमरों के घर में बीता।

उन्होंने केवल स्कूली शिक्षा हासिल की। वह नौवीं क्लास में फेल हो गए थे। इसके बाद, रिंकू ने आगे पढ़ाई नहीं की। हालांकि, रिंकू जिंदगी में कड़ी मेहनत करना नहीं छोड़ा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अंडर 16 से रणजी टीम का तक सफर तय किया। वह 2017 में आईपीएल का हिस्सा बने। रिंकू को 2018 में शाहरुख खान की केकेआर ने 80 लाख रुपये में खरीदा और उन्होंने तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा।

25 वर्षीय रिंकू ने जीटी के सामने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टोडियम में 21 गेंदों में 1 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर केकेआर को जीत जीत दिलाई। यश दयाल द्वारा डाले गए 20वें ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। उन्होंने उमेश यादव के साथ आठवें विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी की। उमेश ने 5 रन का योगदान दिया। केकेआर ने 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button