दिल्ली में आज से लू चलने के आसार, तापमान 21 डिग्री रहने के आसार

राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को कई इलाकों में लू चल सकती है। इस बीच, अधिकतम तापमान 41, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में तेजी तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया है। स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। रिज इलाके में भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी में तापमान के साथ प्रदूषण का स्तर पर बढ़ रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। सफर के मुताबिक अगले तीन दिन तक इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा।

मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार को राजधानी में आसमान तो साफ रहेगा, कई इलाकों में लू चलेगी। हवा की रफ्तार चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। 18 से 20 अप्रैल के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे 18 अप्रैल से अधिकतम तापमान में एक बार फिर कमी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button